उत्तर प्रदेशभारत

दर्दनाक! गंगा स्नान करने जा रहे 22 श्रद्धालुओं की तालाब में डूबकर मौत, मरने वालों में बच्चें और महिलाएं शामिल

15 people dead in kasganj accident
739views

यूपी के कासगंज जिले में पूर्णमासी के दिन गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 7 मासूम बच्चें और 8 महिलाएं काल का ग्रास बन गई, जबकि 4 मासूम बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

15 people dead in kasganj accident

  • रिपोर्टः फहीम अख्तर, कासगंज, यूपी

यूपी के कासगंज (Accident in kasganj) में पूर्णमासी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान (Ganga Snan) करने जा रहे स्नानार्थियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली किसी अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर अचानक तालाब में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 22 बच्चों और महिलाओं (children and women) की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज पटियाली मार्ग के बीच पड़ने वाले गढ़इया गांव के निकट ये हादसा शनिवार सुबह हुआ। एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के रहने वाले श्रद्धालु शनिवार को पूर्णमासी का गंगा स्नान करने कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर जा रहे थे। इसी बीच दरियावगंज क्षेत्र के ग्राम गढ़िया के निकट अज्ञात वाहन को बचाने के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया।

      • हादसे में मरने वालों के नाम और उम्र

1 – शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष।

2 – उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष।

3 – मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष।

4 – सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष।

5 – पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष

6 – शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष।

7 – देवासी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष।

8 – दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष।

9 – गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष।

10 – श्याम लता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष।

11 – सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष।

12 – गुड्डी पत्नी खुन्नी लाल 75 वर्ष।

13 – सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष।

14 – कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष।

15 – संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष।

16 – शिवांगी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष।

17 – मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष।

18 – कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष।

19 – पायल पुत्री राजेश दो महीने की।

20 – लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष।

21 – अंजलि पत्नी मुकुट 24 वर्ष।

22 – जवित पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष।

 

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, “जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

 

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response