उत्तर प्रदेशभारतविविध

बुलंदशहर: गंगा नदी पर बन रहे पुल के तीन बीम गिरे

Ganga bridge
104views

बुलंदशहर: स्याना तहसील क्षेत्र के ऊंचा गांव विकासखंड के माली की मड़ैया में गंगा नदी पर 83 करोड रुपए की लागत से पक्के पुल का निर्माण किया जा रहा है। देर रात बनाए जा रहे पक्के पुल के तीन बीम गिर गए। बीम गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ है ।

ग्रामीणों ने लगाया था घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि पक्के पुल के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके चलते नवनिर्मित पुल के तीन बीम गिर गए। सेतु निगम के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने पूर्व में भी घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया था।

बीम गिरने के बाद कर्मचारी गड्ढा खोदकर बीम छिपाने में जुटे

लापरवाही को छुपाने के लिए बीम को गड्ढा खोदकर दबाने में संस्था के कर्मचारी जुटे हुए हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़  एकतरित हो गई है। उधर मौके पर पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार किया है।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response