उत्तर प्रदेशभारत

अमेठी में गैंग रेप की पीड़िता ने डीएम ऑफिस के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Amethi News
64views

अमेठी। यूपी के अमेठी में डीएम कार्यालय के सामने न्याय के लिए गैंग रेप पीड़िता ने सोमवार को डीजल डाल कर आत्म दाह का प्रयास किया। जब तक पीड़िता स्वयं को आग के हवाले करती तब तक मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना से डीएम कार्यालय के सामने अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते कई थानों की पुलिस कलेक्ट्रेट पहुंच गई।पुलिस ने आनन फानन में  महिला को इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती करवाया।

जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सोमवार को डीएम ऑफिस के सामने डीजल डाल कर आत्म दाह करने का प्रयास किया।गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को माचिस जलाने के पहले पकड़ लिया।पीड़ित  महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम को सात बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी एकाएक कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उन लोगों ने उसे पहले शराब पिलाया।बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया साथ ही जान से मारने की भी कोशिश की। आरोप है कि उसकी कान की बाली, गले का मंगलसूत्र व पायल भी छीन लिया।

Amethi News

पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की सूचना उसने थाने पर दी। पुलिस ने उसे दिन भर थाने में बैठाए रखने के बाद भी उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता ने अपने ऊपर डीजल डाल लिया। हालांकि जब तक वह माचिस जलाती तब तक वहां पर मौजूद लोगों ने पहुंचकर उसे बचा लिया।इस घटना से कलेक्ट्रेट में अफरा तफरी मच गई। वहां पर भारी भीड़ लग गई। कलेक्ट्रेट के अफसरों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। गौरीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी व एसओ महिला थाना ममता रावत ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डा संदीप ने बताया कि जिस महिला के का इलाज  चल रहा है।उसके ऊपर डीजल की महक आ रही है।महिला की हालत सामान्य है।कोई खास दिक्कत नही है।

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी अनूप  सिंह ने बताया कि आज एक महिला द्वारा स्वयं पर ज्वलन शील पदार्थ छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया गया। उसका आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रकरण में अवगत कराना है कि सन 2021 में महिला ने इन्हीं व्यक्तियों और अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें चार सीट लगाई गई थी। आरोपी जेल जेल गए थे। एसपी ने आगे बताया कि महिला के पति जिसका नाम श्रवण यादव है। उसके द्वारा 2019 में अपनी जमीन को विपक्षी राजकुमार से बेचा गया था। जिसकी दाखिल खारिज भी खरीद द्वारा 2021 में कर लिया गया था। अभी यह महिला उसी घर में रह रही है। जो खरीदार हैं उस पर कब्जा नहीं पा सकते हैं। महिला को आशंका है कि उनके पक्ष में दाखिल खारिज हो गया है, तो भविष्य में वह लोग अपने घर में कब्जा पाने का प्रयास करेंगे ।इसी को लेकर उनके द्वारा दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म के आरोप लगाए जा रहे हैं। दुष्कर्म की वारदात का प्रकरण संदिग्ध है। इसकी जांच कराई गई जिस पर आरोप लगाया जा रहा है। विपक्षी लोगों की लोकेशन वहां पर नहीं थी। उनकी लोकेशन लखनऊ अन्य स्थानों पर पाए गए ।महिला अभी पूरी तरह स्वस्थ है  उसे जिला चिकित्सालय में एतिहात के तौर पर भर्ती कराया गया है।

बाइट चिकित्सक डा संदीप

बाइट एसपी अमेठी अनूप सिंह

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response