अपराधउत्तर प्रदेशबिग ब्रेकिंगविविध

UP: कानपुर में 200 किलोग्राम गोमांस के साथ गो तस्कर गिरफ्तार

caw smuggler
110views

कानपुर : थाना क्षेत्र में मैकू पुरवा के पास बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण सिंह ने बताया कि गोली से घायल गौ तस्कर जीशान उर्फ छोटे भइया ने मूलगंज में बुधवार को पुलिस पर हमला किया और भाग निकला था। जिसे बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया,  इसके खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से 200 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था, गोली से घायल जीशान का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।

पोस्ट शेयर करें

Leave a Response